Posts

Showing posts from February, 2019

भारतीय पायलट अभिनंदन वर्तमान का एक पुराना विडियो हुआ वायरल

Image
अभी कुछ समय पहले पाकिस्तान ने दावा किया है की उन्होने भारतीय भारतीय पायलट अभिनंदन वर्तमान को गिरफ्तार कर लिया है जिंका सर्विस नंबर 27981 है विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने सरकार की तरफ से दावा पेश किया है की “ हमारा एक मिग 21 क्रैश हुआ है , और हमा रा एक पायलट भी गायब है | और दूसरी तरफ पाकिस्तान दावा कर रहा है की हमारा एक पायलट के उनके कब्जे मे है | लेकिन सरकार इन दावों की जांच कर रही है | हम आपको बता दे की जिस शख्स को पाकिस्ताहन द्वारा पकड़ा गया है उसका चेहरा हूबहू अभिनंदन वर्तमान से मिलती जुलती नज़र आ रही है सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हो रही है जिसमे अभिनंदन बीच मे नज़र आ रहे है | NDTV GOOD TIMES यूट्यूब चेनल ने भौत समय पहले एक विडियो जारी किया था जिसमे अभिनंदन द्वारा अपने सहपाठियों के साथ बाते करते सुन सकते है 

कल पीएम मोदी एक करोड़ बीजेपी कार्यकर्ताओं के साथ करेंगे सबसे बड़ी वीडियो कॉन्फ्रेंस

Image
पीएम नरेंद्र मोदी 28 फरवरी को दोपहर 12 बजे वीडियो कॉन्फ़्रेंसिंग करेंगे| जिसमे बताया जा रहा है लगभग एक करोड़ से अधिक बीजेपी कार्यकर्ताओं,वालंटियरों एवं अन्य विशिष्ट नागरिक शामिल होंगे| यह संवाद एक चर्चा के रूप में पार्टी के सभी 14,000 मंडलों, 896 जिलों एवं महानगरों पर आयोजित किया जा रहा है| बीजेपी नेताओ  का दावा है कि यह दुनिया की अब तक की सबसे बड़ी वीडियो कॉन्फ्रेंस होगी पढ़े -:  300 आतंकी 1000 किलो बम से 12 मिराजों के साथ ढेर करने में 21 मिनट लगे जिन क्षेत्रों में  शक्ति केंद्र 20 किलो मीटर से अधिक दूरी पर  है, वहां पर यह कार्यक्रम शक्ति केंद्र पर करने का प्रावधान किया गया है| सभी बीजेपी के  प्रदेशों में मुख्यमंत्री व कैबिनेट के मंत्री गण इन कार्यक्रमों में शामिल होंगे| इसके अलावा, पार्टी के सभी वरिष्ठ पदाधिकारी इस कार्यक्रमों पर उपस्थित रहेंगे

300 आतंकी 1000 किलो बम से 12 मिराजों के साथ ढेर करने में 21 मिनट लगे

Image
भारत ने मंगलवार सुबह ही पाकिस्तान के भीतर जाकर हवाई हमले कर कई आतंकवादी शिविरों को निशाना बनायाऔर 300 से ज्यादा आतंकियों को ढेर कर दिया। इसे भारत का दूसरा सर्जिकल स्ट्राइक कहा जा रहा है. इससे पहले 2016 में उड़ी हमले के बाद भारतीय सेना ने सर्जिकल स्ट्राइक कर पाकिस्तानकोबुरी तरह धूल चटायी थी पुलवामा आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान को सबक सिखाने की मांग कर रहे भारत के लोगों को देश की वायुसेना ने बड़ा तोहफा दिया। सूत्रों के मुताबिक भारतीय वायुसेना ने बालाकोट और मुजफराबाद सेक्टर में यह हमला किया।भारतीय वायुसेना का यह ऑपरेशन सिर्फ 21 मिनट का था. इस 21 मिनट में भारतीय 12 मिराज फाइटर ने पाकिस्तान के अलग-अलग हिस्सों में हमला किया। जानकारी के मुताबिक भारतीय वायुसेना की ओर से 1000 किलो बम का इस्तेमाल किया गया है.इस हमले में 300 से ज्यादा आतंकियों के ढेर होने की संभावना है। पाकिस्तानी वायुसेना ने समय पर और प्रभावी जवाब मिलने के बाद भारतीय सेना ने जल्दीबाजी में अपने बम गिरा कर बालाकोट के करीब से बाहर निकल गए।इससे पहले पाकिस्तान के सेना की मीडिया शाखा अंतर-सेवा जन संपर्क के महानिदेशक मेजर जनरल आसिफ गफूर...

‘सौगंध है मुझे इस मिट्टी की मैं देश नहीं झुकने दूंगा’ देश सुरक्षित हाथों में है चुरू मे बोलेमोदी

Image
देश से बढ़कर हमारे लिए कुछ नहीं है। देश की सेवा करने वालों को, देश के निर्माण में लगे हर व्यक्ति को आपका ये प्रधानसेवक नमन करता है। पीएम मोदी ने राजस्थान में मंगलवार को चुरू शहर मे चुनावी सभा को संबोधित किया पढ़े - : 300 आतंकी 1000 किलो बम से 12 मिराजों के साथ ढेर करने में 21 मिनट लगे मैं देशवासियों को विश्वास दिलाता हूं कि देश सुरक्षित हाथों में है। पीएम मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा  कि देश से बढ़कर हमारे लिए कुछ नहीं है। देश की सेवा करने वालों को, देश के निर्माण में लगे हर व्यक्ति को आपका ये प्रधानसेवक नमन करता है। बता दें कि मोदी की चार दिन के भीतर राज्य में यह दूसरी सभा है पिछले सप्ताह शनिवार को उन्होंने टोंक में सभा की थी।नरेंद्र मोदी ने बीते शनिवार को राजस्थान में लोकसभा चुनाव का प्रचार शुरू किया। उन्होंने विजय संकल्प सभा के दौरान नया नारा दिया था कि 'मोदी है तो मुमकिन है'। 2014 मेंहुए लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने राजस्थान की सभी 25...

करीना कपूर सलमान खान के साथ दबंग 3 के स्पेशल सॉन्ग में नहीं करेंगी डांस

Image
दबंग फिल्म पूरी तरह हिट फ़्रेंचईजी बन गयी है। इस साल में दबंग-3 की शूटिंग शुरू होने वाली है। इससे पहले बताया जा रहा था कि दबंग 2 में 'फेवीकॉल से' गाने के सुपरहिट होने के बाद दबंग 3 में भी एक स्पेशल सॉन्ग होगा, जिसमें करीना कपूर परफॉर्म करेंगी। एक रिपोर्ट के अनुसार कंफर्म किया गया है कि स्पेशल सॉन्ग में करीना कपूर नहीं हों। प्रोड्यूसर अरबाज खानने ऐसी खबरों को अफवाह करार दिया. उन्होंने कहा, दबंग 3 के स्पेशल सॉन्ग के लिए करीना कपूर को अप्रोच नहीं किया गया है. जल्द ही इस बात को लेकर आधिकारिक घोषणा की जाएगी. दबंग 3 की शूटिंग इसी साल अप्रैल में शुरू होगी.जबअरबाज खान से सवाल किया गया तो रिपोर्ट के अनुसार फिल्म में सलमान खान और सोनाक्षी सिन्हा मुख्य भूमिका में हैं. सबसे पहले इसकी शूटिग मध्यप्रदेश के खरगौन जिले के महेश्वर में होगी. इसके बाद फिल्म के बाकी हिस्सों को महाराष्ट्र में शूट किया जाएगा. बता दें कि दबंग और दबंग 2 सलमान की सुपरहिट फिल्मों में शामिल की जाती हैं. इसमें अरबाज खान ने सलमान के छोटे भाई का किरदार भी निभाया था. दोनों फ़िल्में अरबाज के प्रोडक्शन हाउस में बनी थी। इन दिनों...

इंतजार हो रहा ‘किसान सम्मान निधि योजना’ की पहली किश्त आने का

Image
लोकसभा चुनाव की तारीखों का कुछ दिन बाद ऐलान हो जाएगा इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बड़े ही तामझाम के साथ गोरखपुर में रविवार को किसान सम्मान निधि योजना की शुरुआत की।उत्तर प्रदेश में करीब पौने दो करोड़ किसानों के खाते में यह राशि आएगी।जिसमें देश के 13 करोड़ किसानों को सालाना मिलने वाली 6 हजार रुपये की राशि की पहली किश्त के 2 हजार रुपये जारी कर दिए. अकेले जिसमें से कइयों के खाते में 2 हजार की पहली किश्त पहुंच भी चुकी है। कई बुजुर्ग किसानों ने कहा कि यह योजना कर्ज माफी की योजना से कहीं बेहतर है और वह इसका इस्तेमाल बीज खरीदने, पटवन करने या फिर खाद खरीदने में कर सकते हैं, लेकिन कई किसान इस बात से नाराज थे कि इतनी कम रकम किसी काम की नहीं होने वाली क्योंकि खाद और बीज इतने महंगे हो चुके हैं कि वह इतनी रकम से कोई भरपाई नहीं कर पाएंगे। खुश नहीं लखनऊ के किसान राजधानी लखनऊ में कुछ किसान खासकर किसानों की राजनीति से जुड़े लोग इस मुद्दे पर सरकार को घेरने में जुटे हैं. लखनऊ के नौबस्ता गांव में करीब एक दर्जन किसानों से आजतक ने बात की इसमें कई बड़े किसान हैं तो कई छोटे और मझोले काश्तकार भी थे। प...

गाजियाबाद को मोदी और योगी के तीन बड़े तोहफे

Image
दिल्ली खासकर नोएडा और गाजियाबाद वालों को एक और सौगात मिलने जा रही है। क्योंकि आजकल चुनावी माहौल चल रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से तीन बड़े  प्रोजेक्ट्स का 8 मार्च को शुभारंभ होगा. इनके शुभारंभ से गाजियाबाद के लोगों को बहुत राहत मिलेगी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से तीन बड़े प्रोजेक्ट्स का 8 मार्च को शुभारंभ होगा। बहुप्रतिक्षित मेट्रो सेवा के अलावा हिंडन एयरपोर्ट पर कमर्शियल फ्लाइट सेवाएं शुरू हो जाएंगी। साथ ही इसी दिन रैपिड रेल परियोजना का भी शिलान्यास किया जाएगा। दिलशाद गार्डन से न्यू बस अड्डा मेट्रोपर आठ मेट्रो स्टेशन हैं और यह लगभग 9 किलोमीटर लंबा रूट है. इस रूट  पर शहीद नगर, राजबाग, राजेंद्र नगर, श्याम पार्क, मोहन नगर, अर्थला, हिंडन रिवर और नया बस अड्डा मेट्रो स्टेशन शामिल हैं। अब गाजियाबाद से सीधे दिलशाद गार्डन, सीलमपुर, शास्त्री पार्क, कश्मीरी गेट होते हुए रिठाला तथा अन्य रूट पर मेट्रो बदलकर जाया जा सकता है. इस कॉरिडोर के निर्माण में लगभग 1,800 करोड़ रुपये का निवेश किया गया है। इसके अलावा हाई स्...

भारत में होने वाले फटाफट टूर्नामेंट में इस टीम से खेलेगा दुनिया का सबसे फास्ट बल्लेबाज

Image
एबी डीविलियर्स को उनकी दमदार बल्‍लेबाजी की वजह सेसम्पूर्ण क्रिकेट जगत में उन्हें अलग-2 नामों से पुकारा जाता है। कोई उन्हें ‘मिस्टर360’ तो कोई उन्हें ‘सुपरमैन’ कहता है। अब वह दुनियाभर की केवल टी-20 लीग्‍स में खेलते नजर आते हैं। क्योंकि इस सुपरमैन ने इंटेरनेशनल क्रिकेट से सन्यास ले लिया है। एबी डीविलियर्सफिलहाल पाकिस्‍तान सुपर लीग में धमालमचा रहे हैं। भारत में भी 23 मार्च से IPL शुरू होने जा रहे हैं। एबी डीविलियर्सIPL के बाद इंग्लिश काउंटी टीम मिडिलसेक्‍स के लिए खेलेंगे। इस टीम ने जुलाई में होने वाले टी20 ब्‍लाट टूर्नामेंट के लिए अपनी टीम में एबी को शामिल कर लिया है. वैसे पिछले सीजन में इस टीम का प्रदर्शन काफी खराब रहा था और वह 14 मैचों में से सिर्फ दो जीत पाई थी.

पुलवामा में हुए आतंकी हमले को लेकर उमर अब्दुल्ला ने किया ट्वीट

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले का भारत ने करारा जवाब दिया है| भारत ने एलओसी के पार जाकर आतंकी कैंप पर हमला बोला और उनके कई आतंकवादी कैंपों को ध्वस्त कर दिया| सूत्रों की मानें तो भारतीय वायुसेना का यह हमला पूरी तरह से सफल है और आतंकी कैंप पूरी तरह से तबाह हो गए हैं| इसी दौरान जम्मू-कश्मीर पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने ट्वीट किया है पढे -: भारत ने लिया बदला 12 विमानों ने गिराया 1000 किलो बारूद, जैश ए मोहम्मद के आतंकी कैंपों को किया तबाह जम्मू-कश्मीर के नेशनल कांफ्रेंस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने अपने ट्वीट मे कहा, वाह-अगर यह सच है तो किसी भी तरह की कल्पना से परे है. मगर हम आधिकारिक बयान का इंतजार कर रहे हैं. क्या कुछ आगे होना चाहिए. दूसरे ट्वीट में उन्होंने कहा- अब समस्या  पीएम इमरान खान की अपने पाकिस्तान के प्रति वह प्रतिबद्धता है, जिसमें उन्होंने कहा था- पाकिस्तान जवाब देने के बारे में नहीं सोचेगा, बल्कि जवाब देगा. उन्होंने कहा- आखिर प्रतिक्रिया क्या आकार लेगी, और यह कहां होगी ? क्या भारत को पाकिस्तान को करारा जवाब देना होगा.

भारत ने लिया बदला 12 विमानों ने गिराया 1000 किलो बारूद, जैश ए मोहम्मद के आतंकीकैंपों को किया तबाह

Image
जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले का भारत ने करारा जवाब दिया है| भारत ने एलओसी के पार जाकर आतंकी कैंप पर हमला बोला और उनके कई आतंकवादी कैंपों को ध्वस्त कर दिया| सूत्रों की मानें तो भारतीय वायुसेना का यह हमला पूरी तरह से सफल है और आतंकी कैंप पूरी तरह से तबाह हो गए हैं| दरअसल, सोमवार की देर रात भारतीय वायुसेना ने एलओसी पार कर पाकिस्तान सीमा में स्थित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के कैंप पर हमला बोला और कई कैंपों को ध्वस्त कर दिया| हालांकि, अभी तक कोई आधिकारिक सूचना नहीं है| बताया जा रहा है  कि सुबह 3 बजे के करीब भारतीय वायुसेना के 12 मिराज विमानों ने पीओके के पार जाकर आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के कैंपों पर हमला बोला| बताया जा रहा है कि यह हमला पूरी तरह से सफल हुआ है| 12 मिराज विमानों ने करीब 1000 किलो बम गिराए| आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि जल्द ही इस ऑपरेशन की जानकारी एयरफोर्स देगा|  लेकिन इस बार पहली बार वायुसेना ने एलओसी पार कर आतंकियों के कैंप को तबाह किया है| सूत्रों की मानें तो भारतीय वायुसेना ने करीब 21 मिनट तक हमले को अंजाम दिया| भारतीय वायुसेना ने मुजफ्फराबाद मे...

भाजपा की दस लोकसभा सीटो पर शुरू हुई खिंचातानी

जयपुर  भाजपा पार्टी लोकसभा चुनाव मे विधानसभा चुनावी हार का बदला लेने की तैयारी में जुटी है भाजपा के भीतर कई लोकसभा सीटों पर नेताओं के बीच खींचतान बनी हुई है इसके लिए पार्टी जहां सियासी जमीन से लेकर संगठन को मजबूत करने की कवायद कर रही है, वहीं राज्य की 10लोकसभा सीटों पर पार्टी के भीतर ही लट्ठम-लट्ठा के हालात बने हुए हैं इनमें से कई सीटो पर विवाद तो सामने भी आ चुके हैं जिसके बाद चुनावी तैयारी में जुटे प्रदेश के नेताओं से लेकर दिल्ली के शीर्ष नेतृत्व की भी चिंता बढ़ गई है.

श्वेता तिवारी की बेटी पलक का नया फोटोशूट

पब्लिक अपीयरेंस की बात हो या उनके डेब्यू प्रोजेक्ट की, श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी अच्छी तरह जानती हैं कि लोगों का ध्यान कैसे आकर्षित करना है. हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपने नए फोटोशूट की तस्वीरें शेयर कीतक अपना डेब्यू नहीं किया है लेकिन वह अभी से एक सोशल मीडिया सेलेब्रिटी हैं. उन्हें इंस्टाग्राम पर 2 लाख 40 हजार से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं. 2 / 6 पलक श्वेता के पहले पति राजा चौधरी से हुई थीं. उनका जन्म 8 अक्टूबर 2000 में हुआ थाश्वेता ने राजा से साल 1998 में शादी की थी और साल 2007 में दोनों ने तलाक ले लियाउनकी शादी बिगड़ने के बाद श्वेता कुछ वक्त सिंगल रहीं और फिर अभिनव कोहली से शादी कर ली. पिछले 3 साल से वह अभिनव के साथ हैं और दोनों का एक बेटा है जिसका नाम रेयांश है तस्वीरों में ब्लैक आउटफिट लिया है. कैप्शन में पलक ने लिखा- ये होता है जब मैं अपने वंश को एन्जॉय करती हूं

अगर भारत और पाकिस्तान में युद्ध हुआ तो पाक टिक भी नही पाएगा

भारत का गुस्सा पुलवामा हमले पर बहुत तेज है। तो पाकिस्तान फिर आतंकियों को बचाने में बड़ेबुजुर्ग कहते हैं कि कुछ बोलने से पहले कुछ सोच लेना चाहिए मगर पाकिस्तान के PM इमरान खान ने सोचने की ज़हमत ही नहीं उठाई. बस बोल दिया।पाकिस्तान के PM ने बोल दिया अगर भारत ने उसके खिलाफ कोई कार्रवाई की तो वो चुप नहीं बैठेगा और ना ही सोचेगा बल्कि जवाब देगा. लेकिन पाक पीएम ये भूल गए कि उसका मुकाबला भारत से है , जो सैन्य शक्ति के मामले में पाकिस्तान से कहीं ज्यादा आगे है. भारत की सैन्य क्षमता के मुकाबले पाकिस्तानी फौज के पास कुछ भी नहीं है.इन आंकड़ों पर जो सच आपके सामने ले आएंगे. भारत के पास 13 लाख से ज़्यादा सशस्त्र बल हैं. वहीं पाकिस्तान के पास ये तादाद सिर्फ 6 लाख है. भारत के पास 13 कोर में से तीन मारक सेना है. पाकिस्तान के पास हमला करने के लिए सिर्फ 2 मारक सेना है. भारत के पास कुल 4000 टैंक हैं जबकि पाकिस्तान के पास कुल 2500 टैंक हैं. भारत के पास 800 लड़ाकू विमान हैं. जबकि पाकिस्तान के पास 400 लड़ाकू विमान हैं. भारत के पास पाकिस्तान से सटे 12 एयरबेस हैं. उसके उलट पाकिस्तानी वायुसेना के पास 7 एयरबेस हैं....

श्वेता तिवारी की बेटी पलक का नया फोटोशूट

Image
पब्लिक अपीयरेंस की बात हो या उनके डेब्यू प्रोजेक्ट की, श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी अच्छी तरह जानती हैं कि लोगों का ध्यान कैसे आकर्षित करना है. हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपने नए फोटोशूट की तस्वीरें शेयर की तक अपना डेब्यू नहीं किया है लेकिन वह अभी से एक सोशल मीडिया सेलेब्रिटी हैं. उन्हें इंस्टाग्राम पर 2 लाख 40 हजार से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं. पलक श्वेता के पहले पति राजा चौधरी से हुई थीं. उनका जन्म 8 अक्टूबर 2000 में हुआ थाश्वेता ने राजा से साल 1998 में शादी की थी और साल 2007 में दोनों ने तलाक ले लियाउनकी शादी बिगड़ने के बाद श्वेता कुछ वक्त सिंगल रहीं और फिर अभिनव कोहली से शादी कर ली. पिछले 3 साल से वह अभिनव के साथ हैं और दोनों का एक बेटा है जिसका नाम रेयांश है तस्वीरों में ब्लैक आउटफिट लिया है. कैप्शन में पलक ने लिखा- ये होता है जब मैं अपने वंश को एन्जॉय करती हूं

जाह्नवी ने शेयर की अपनी माँ श्रीदेवी की पहली बरसी पर कुछ खास तस्वीर

स्टार एक्ट्रेस श्रीदेवी का पिछले सालदुबई में निधन हो गया था उनकी पहली डेथएनीवर्स‍िरी पर उनकी बड़ी बेटी जाह्नवी कपूर ने मां श्रीदेवी की यादमें तस्वीर शेयर की ।  पहली डेथएनीवर्स‍िरी पर उनकी बड़ी बेटी जाह्नवी कपूर ने मां श्रीदेवी की यादमें तस्वीर शेयर की। जाह्नवी कपूरने अपनी माँ के बारे में कहा की वो अपनी माँ के बहुत करीब रही हैं इसलिए उनका दिल काफी भारी सा हो जाता है। श्रीदेवी का सपना बेटी को बड़े पर्दे पर बतौर एक्ट्रेस देखना था. ये सपना पूरा तो हुआ लेकिन श्रीदेवी उसके पहले दुनिया से जा चुकी थीं। पूरे परिवार ने इस वक्त को बहुत दर्द भरा बताया। श्रीदेवी की पहली बरसी पर बोनी कपूर ने श्रीदेवी की साडियों को नीलाम करने का प्लान किया है. इस नीलामी से मिली राशि से एनजीओ को दान किया जाएगा. चेन्नई के ऑनलाइन मंच पेरिसेरा ने बताया कि कपूरपरिवार ने नीलामी से प्राप्त राशि को एक धर्मार्थ ट्रस्ट कंसर्न इंडिया फाउंडेशन को दान करने का फैसला किया है, जो महिलाओं, बच्चों, दिव्यांगों, वंचितों और बुजुर्गों के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य और सामुदायिक विकास के क्षेत्र में काम करता है

शिल्पा शेट्टी ने रणवीर-आलिया की गली बॉय को देखकर कुछ ऐसे दी अपनी प्रतिक्रिया

रणवीर सिंह की फिल्म गली बॉय बॉक्स ऑफिस पर बहुत ही शानदार बिजनेस कर रही है। हाल ही मे शिल्पा शेट्टी ने इस फिल्म की तारीफ भी की है। कई बड़े बॉलीवूड स्टार्स भी इसकी प्रशंशा कर चुके हैं। इस फिल्म के प्रति शिल्पा का रिएक्शन काफी शानदार था। फिल्म अब तक 89 करोड़ रुपये की कमाई कर चुकी है। शिल्पा शेट्टी ने इस फिल्म को बहुत ही मनोरंजक बताया है।

भारत vs औस्ट्रेलिया पहला टी-20 मैच, यादव ने लुटायी, बुमराह की कमाई

विशाखापत्तनम:-भारत ने पहले खेलते हुये 126 रन बनाए। भारतीय खिलाड़ियों ने यह नहीं सोचाहोगा कि इतने कम रन होने के बावजूद भी मैच में इतना रोमांस आएगा। अगर अंतिम ओवर मे उमेश यादव गलती नही करते तो मैच भारत के हाथों में होता। भारतीय जमीन पर औस्ट्रेलिया का पहला टी-20 मैच था जिसे औस्ट्रेलिया ने 3 विकेट से जीत लिया। भारत ने पहले खेलते हुये 126 रन बनाए। ऑस्ट्रेलियाइसमुकाबले में भारत को तीन विकेट से हराकर 1-0 से बढ़त हासिल कर ली. ऑस्ट्रेलिया से पहले बैटिंग का न्योता पाकर भारत ने कोटे के 20 ओवरों में 7 विकेट पर 126 रन बनाए. जवाब में एक समय मजबूत दिखाई पड़ रहा ऑस्ट्रेलिया भारत की बेहतरीन गेंदबाजी के सामने फंस गया. आखिरी ओवर में 14 रन की कमी थी, लेकिन उमेश यादव ने बुमराह कि 19 वें ओवर की मेहनत पर पानी फेर दिया और  ऑस्ट्रेलिया 14 रन बनाने में कामयाब रहा. और उसने 20 ओवरों में 7 विकेट खोकर जीत का लक्ष्य हासिल कर लिया. और इससे जसप्रीत बुमराह की बेहतरीन गेंदबाजी (4-0-16-3) बेकार चली गई. ऑस्ट्रेलिया की इस रोमांचक जीत में ग्लेन मैक्सवेल (56) और डॉर्ची शॉर्ट (37) ने अहम पारियां खेलीं. नॉथन काउल्टर न...

सऊदी अरब ने भारत की आर्थिक शक्ति को देख किया बड़ा ऐलान

सऊदी अरब के युवराज मोहम्मद बिन सलमान के प्रतिनिधिमंडल में शामिल विदेश मंत्री अदेल बिन अहमद अल-जुबेर ने कहा कि उनका देश भारत को बढ़ती आर्थिक शक्ति के रूप में देखता है और उसकी आगे की वृद्धि को लेकर आशावान है भारत की आर्थिक स्थिति दिनों-दिन निखरती जा रही है। अब भारत सऊदी अरब  के साथ जुड़ चुका है। भंडारण सुविधाओं के निर्माण तथा रिफाइनरी को सुदृढ़ करने में अरबों डॉलर निवेश करेगा. दुनिया का सबसे बड़ा तेल निर्यातक सऊदी अरब यहां पेट्रालियम उत्पादों के वितरण और विपणन क्षेत्र में भी निवेश करेगा. साथ ही भारत को पेट्रोरसायन क्षेत्र में बुनियादी ढांचा को मजबूत करने में मदद करेगा। हम ऐसी ढांचागत सुविधा में निवेश कर रहे हैं जो भारत को पेट्रोलियम उत्पादों के आयात और निर्यात के काबिल बनाएगा. सऊदी अरब ने यह घोषणा की है कि दुनिया की सबसे बड़ी तेल निर्यातक कंपनी सऊदी अरामको महाराष्ट्र में 44 अरब डॉलर की लागत से संयुक्त उद्यम के तहत स्थापित होने वाली रिफाइनरी परियोजना में भागीदार होगी। उन्होंने कहा, 'हम भारत को एक बढ़ती आर्थिक शक्ति और एक स्थिर एवं अवसरों वाला देश के रूप में देख रहे हैं, इसलिए हम भारत ...

असम में जहरीली शराब ने ले ली 102 लोगो की जान, अवैध अड्डो पर मारा छापा

खुमतई से बीजेपी विधायक मृणाल सैकिया ने बताया कि 100 से अधिक लोगों ने शराब पी थी. उनका यह मानना है कि ये सारी शराब एक ही दुकानदार से ली गई है असम में जहरीली शराब से मरने वालों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। प्रशासन ने शराब अड्डो पर कार्रवाईकरते हुये हजारों लीटर शराब को नष्ट कर चुकी है। प्रदेश सरकार की जानकारी के अनुसार शराब से मरने वालों की संख्या 102 खो गयी है। स्वास्थ्य मंत्री हिमांता बिस्वा सरमा ने शनिवार को गोलाघाट सिविल अस्पताल का दौरा किया. जोरहाट मेडिकल कॉलेज में भर्ती जहरीली शराब के शिकार 221 लोगों में से 35 लोगों की मौत हो गई, वहीं गोलाघाट में भर्ती 93 लोगों में से 59 लोगों की मौत हुई है. मृतकों की कुल संख्या 102 पहुंच गई है. जब गोलाघाट के सालमोरा चाय बागान और जोरहाट जिला के तीताबोर उपमंडल के दो सुदूर गांवों में शराब पीने से लोगों की हालत बिगड़ गई और वह मौत के मुंह में चले गए. स्थानीय लोगों के अनुसार, चाय के बागान में गुरुवार रात कई लोगों ने एक ही दुकानदार से शराब खरीदकर पी थी. उनमें से कई तो तुरंत बीमार हो गए और कई लोगों को तो अस्पताल तक नहीं पहुंचाया जा सका खुमतई से बीजेपी...

गुर्जर समाज में 6 मकानों में आग लगने से 3 मवेशियों की मौत

बताया जा रहा है कि आग शॉर्ट सर्किट होने से लगी है जिसमे 3 मवेशियों कि तो मौके पर ही मौत हो गयी थी जबकि कुछ घायल हो गए है। हिमाचल प्रदेश में उपमंडल इंदौरा के समीपवर्ती गांव मंड मजवाह में गुर्जर समुदाय के 6 लोगों के मकानों में अचानक आग लगने से घर में रखा सारा समान जलकर राख हो गया और आग में 3 मवेशियों की मौत हो गई है जबकि कुछ अन्य मवेशी घायल हो गए हैं।  घटना देर रात की है। बताया जा रहा है कि आग शॉर्ट सर्किट होने से लगी है। सूचना मिलते ही इंदौरा की विधायक रीता धीमान और एसडीएम गौरव महाजन सहित नायब तहसीलदार सुशील कुमार भी मौके पर पहुँच गए और पीडित परिवारों को विधायक ने तुरंत ही दस-दस हजार रुपए दिए और कहा की पीड़ितों को जल्दी ही सरकार से राहत दे दी जाएगी। जो मवेशी घायल हुये हैं उनका इलाज चल रहा है। इस घटना में 2 बकरियां और एक बछड़ी जलकर मर गईं हैं जबकि अन्य कुछ मवेशी आग में बुरी तरह झुलस गए हैं. पशु चिकित्सा विभाग की टीम बुलाकर उनका इलाज जारी है। इसके अतिरिक्त प्रशासन ने आकस्मिक राहत देते हुए प्रति परिवार 5-5 हजार रुपए की राहत राशि और राशन मुहैया करवा दिया गया है। साथ ही उनके रहने के लिए ...

जांच के लिए गई CBI टीम को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, 2 अफसर घायल

ग्रेटर नोएडा के सुनपुरा गांव में शनिवार सुबह एक जमीन घोटाले की जांच करने गई सीबीआई टीम को ग्रामीणों ने दौड़ा-दौड़कर पीटा।     लगता है आज कल सीबीआई के बुरे दिन चल रहे हैं उधमी ग्रामीणों ने सीबीआई टीम को काफी दूर तक दौडाकर उन पर हमला कर दिया जिससे टीम के दो अफसर घायल भी हो गए। यह घटना UP के ग्रेटर नोएडा के सुनपूरा गाँव कि है जहां सीबीआई की टीम 126 करोड़ रूपये के जमीनी घोटाले की जांच करने के लिए गयी वहाँ फरार चल रहे सीबीआई के ASI सुनील दत्त के घर छापा मारने पहुची। सीबीआई ने हमलावरों के खिलाफ इकोटेक 3 थाने में शिकायत दी। ग्रेटर नोएडा यमुना प्राधिकरण के 126 करोड़ रुपये के जमीन घोटाले की जांच यूपी सरकार ने सीबीआई से कराने की सिफारिश केंद्र सरकार ने की थी। उस केस में आरोपियों को बचाने के नाम पर यूपी पुलिस के एक इंपेक्टर जो अब सीबीआई में डेपुटेशन पर है, सीबीआई को पता चला कि उनका ही इंस्पेक्टर वीके राठौर, एक तहसीलदार रणवीर और सीबीआई के एएसआई सुनील दत्त के साथ मिलकर मामले को रफा दफा कराने के नाम पर रिश्वत ले रहे है. विनीत जयसवाल ग्रेटर नोएडा के एसपी हैं इन्होंने बताया कि एक टीम जांच के सिलसिले म...

कश्मीर के लिए कश्मीरियों से नहीं हमारी लड़ाई , टोंक में PM- मोदी रैली को संबोधित करते हुये कहा

राजस्थान मे दिसंबर 2019 में हुए चुनावों में बीजेपी 8 विधानसभा सीटों में से केवल 1 ही सीट जीत पायी थी जिसे पायलट का गढ़ कहा जाता है PM-मोदी ने वही से अपनी पार्टी के लिए लोकसभा चुनाव का आगाज किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पिछली बार की तरह राजस्थान मे 25 सीटों की जीत को दुबारा दोहराना चाहते हैं।   प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा चुनाव से पहले चुनावी जनसभाएं करनी शुरू कर दी हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष और राजस्थान के उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट के विधानसभा क्षेत्र से विजय संकल्प रैली कर बीजेपी के लिए राज्य में लोकसभा चुनाव का श्रीगणेश किया और  पुलवामा आतंकी हमले में शहीद जवानों को श्रद्धांजली दी| प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि अमरनाथ में लोगों को गोलियां लगी तब कश्मीर के नौजवान उनके लिए खड़े हुए उन्हें अपना खून दिया जिस तरह से देश के अन्य हिस्सों से लोग शहीद होते हैं ऐसे ही कश्मीर के लोग भी आतंकवाद से लड़ते हुए शहीद होते हैं| चंद लोग अगर ऐसा करते हैं तो वो भारत तेरे टुकड़े का नारा लगाने वालों को आशिर्वाद देने वालों को मजबूत करते हैं| प्रधानमंत्री ...

28 फरवरी को भारत में लांच होगा Redmi Note 7

28 फरवरी को भारत में शाओमी Redmi Note 7 लॉन्च कर रहा है। रेडमी के प्रेसिडेंट लू वेबिंगन माइक्रो ब्लॉगिंग वेबसाइट वेबो पर Note 7 Pro का लॉन्च कन्फर्म कर दिया है| Xiaomi मोबाइल 24 फरवरी को Mi 9 का ग्लोबल लॉन्च बार्सिलोना में करेगी| MWC 2019 की शुरुआत 25 फरवरी से हो रही है. Redmi Note 7 Pro का फ्रंट कैमरा Redmi Note 7 जैसा ही होगा। बताया जा रहा है कि Redmi Note 7  में Samsung का GM1 सेंसर दिया जा रहा है। Redmi Note 7 Pro में Sony IMX586 का सेंसर होगा। सूत्रों के अनुसार हाल ही में चीनी अथॉरिटी 3C से सर्टिफिकेशन मिला है इसमें फास्ट चार्जिंग सपोर्ट का उपयोग किया गया है। इसमे 48mp का बैक कैमरा भी दिया गया है। इसमें Qualcomm Snapdragon 675 प्रोसेसर भी दिया जा सकता है। यह वॉटर ड्रॉप भी नॉच और ग्रेडिएंट डिजाइन मे आएगा। इसमे 6जीबी रैम और 128GB आंतरिक मेमोरी भी दी जा रही है। इसमे स्मार्टफोन 6.3 इंच आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले के साथ 4000mAh की बैटरी भी दी जा रही है।  बता दे कि Redmi Note 7 चीन में पहले ही लॉन्च हो चुका है और चीन में इसकी कीमत 999 युआन है जो की भारतीय मुद्रा में लगभग 10500 र...

क्रिकेट के भगवान सचिन का पाकिस्तान के खिलाफ ट्विट

पुलवामा आतंकी हमले के बाद चेतन चौहान, सुनील गावस्कर, सौरभ गांगुली और हरभजन सिंह जैसे दिग्गज क्रिकेटरों के बयान के बाद सचिन ने किया ट्विट- भारत ने हमेशा विश्व कप में पाकिस्तान को हराया है और एक बार फिर हराने का समय आ गया है| आगे उन्होंने कहा की उनके लिए हमेशा से देश पहले है और ऐसे में देश जो भी फैसला लेगा| इसका वो पूरे दिल से समर्थन करेंगें| पुलवामा आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान के साथ अधिकतर सभी तरह के क्रिकेट रिश्ते खत्म करने की बात भी कही| सौरव गांगुली ने भी गुरुवार को ट्विट किया की यह फैसला आईसीसी को लेना है और भारत का रवैया भी सकत होना चाहिए

पीएम नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का प्रसारण 24 फरवरी को करेगें

पीएम नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का प्रसारण 24 फरवरी को होगा लोकसभा चुनाव से पहले होने जा रहे इस कार्यक्रम को जन जन तक पहुंचाने के लिए संगठन स्तर पर खास तैयारियां की गई हैं यह कार्यक्रम 53वां और मौजूदा कार्यकाल का अन्तिम प्रसारण होने जा रहा है अन्तिम इसलिए क्योंकि कुछ दिनों बाद  लोकसभा चुनावों की आचार संहिता लग जाएगी प्रदेश भाजपा ने इस कार्यक्रम को लेकर व्यापक तैयारियां की है। प्रदेश में लगभग सभी लोगों तक इस कार्यक्रम को पहुचाने के लिए 51 हजार 7 सौ बूथों पर सुनाये जाने की व्यवस्था की जा रही है। वहीं  11 लोकसभा क्षेत्रों में बड़ा कार्यक्रम होगाए जिसमें लगभग दस हजार लोग मन की बात सुन सकें

घनश्याम तिवाड़ी को पार्टी से जोड़ने को लेकर शीघ्र भाजपा मुख्यालय से आ सकता है पैगाम

जयपुर लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटी भाजपा राजनीतिक गोटियों से अपने आप को मजबूत बनाने में जुटी है इन सब के बीच माना जा रहा है कि शीघ्र दिग्गज नेता घनश्याम तिवाड़ी के लिए भी पैगाम आ सकता है विधानसभा चुनाव में हुई हार का बदला लेने के लिए लोकसभा चुनाव की तैयारी कर रही भाजपा पार्टी राजनीतिक गोटियों को बिठाने में जुट गई है भाजपा पार्टी हर एक सीट को लेकर बनाई जा रही रणनीतियों के मध्य दूर हो चुके नेताओं की घर वापसी को लेकर भी तैयार है। जिसके बाद अब माना जा रहा है कि पार्टी के दिग्गज नेता रहे घनश्याम तिवाड़ी को फिर से पार्टी में जोड़ने को लेकर भी शीघ्र भाजपा मुख्यालय से पैगाम आ सकता है

शासन मंत्री शांति धारीवाल ने शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर परिजनो को सान्त्वना व्यक्त की

कोटा स्वायत्त शासन मंत्री शांति धारीवाल ने शहीद हेमराज मीणा के गांव पहुंच कर सान्त्वना व्यक्त की साथ ही उन्होंने परिजनों को दुःख की घड़ी में हमेशा साथ रहने का आश्वासन दिया स्वायत्त शासन मंत्री शांति धारीवाल गुरुवार को शहीद हेमराज मीणा के गांव पहुंचे उन्होंने शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित किए और साथ ही शहीद के घर पहुंच कर परिजनो को सान्त्वना दी और दुःख की घड़ी में हमेशा उनके साथ खड़े रहने की बात भी कही

मसूद अजहर के खिलाफ नहीं है सऊदी अरब, मंत्री आदिल बिन अहमद अल जुबैर कहा आतंकवाद बर्दाश्त नहीं करेगा

नई दिल्ली सऊदी अरब के विदेश मंत्री आदिल बिन अहमद अल जुबैर ने इस बात से इनकार कर दिया कि रियाद जैश ए मोहम्मद के प्रमुख मसूद अजहर को संयुक्त राष्ट्र द्वारा प्रतिबंधित कराने के भारत के प्रयासों का विरोध करता है मंत्री ने कहा कि उनके देश की आतंकवाद को कतई बर्दाश्त नहीं करने की नीति है सऊदी अरब के विदेश मंत्री आदिल बिन अहमद अल जुबैर ने कहा कि सऊदी अरब पाकिस्तान संयुक्त बयान में जिस संयुक्त राष्ट्र सूचीबद्धता प्रणाली के राजनीतिकरण से बचने का आह्वान किया गया है  वह भारत के प्रयासों की ओर केन्द्रित नहीं है भारत आतंकी संगठन जैश ए मोहम्मद के प्रमुख मसूद अजहर को संयुक्त राष्ट्र की विश्व आतंकवादी सूची में शामिल करवाने का प्रयास करता रहा है एक विशेष साक्षात्कार में सऊदी के विदेश मंत्री ने कहा कि अगर भारत और पाकिस्तान चाहेंगे तो उनका देश इन दोनों देशों के बीच मध्यस्थता और तनाव कम करने में भूमिका निभाने पर विचार करेगा अल जुबैर ने इस बात से इंकार किया कि सऊदी अरब के युवराज मोहम्मद बिन सलमान के सोमवार को इस्लामाबाद के दौरे के दौरान पाक सऊदी बयान पुलवामा हमले की जिम्मेदारी लेने वाले अजहर को आतंकवादी...

शख्स का संतुलन बिगड़ा और मेट्रो ट्रैक पर जा गिरा, ट्रेन से दोनों पैर कटे

नई दिल्ली मेट्रो की रेड लाइन पर गुरुवार सुबह हुए एक हादसे में स्टेशन पर इंतजार कर रहे 57 वर्षीय व्यक्ति ट्रैक पर जा गिरा। इस हादसे में चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर मेट्रो को रोकने की कोशिश कीए लेकिन तब तक वह मेट्रो की चपेट में आ गया। इस हादसे में जाचरिश नामक शख्स के दोनों पैर कट गएण् वह जनपथ स्थित टेक्सटाइल मंत्रालय में सरकारी कर्मचारी है हादसे के चलते लगभग 15 मिनट तक मेट्रो सेवा इस लाइन पर बाधित रही डीसीपी दिनेश गुप्ता ने बताया कि यह हादसा दिलशाद गार्डन मेट्रो स्टेशन पर सुबह लगभग 9 बजे हुआण् 57 वर्षीय जाचरिश अपनी पत्नी के साथ स्टेशन पर मेट्रो का इंतजार कर रहे थे मेट्रो जब प्लेटफार्म पर आने लगी तो उसी दौरान वक्त वह अपना संतुलन खो बैठे और ट्रैक पर गिर पड़े लोगों द्वारा शोर मचाने पर चालक में तुरंत मेट्रो को रोका लेकिन तब तक वह इसकी चपेट में आकर घायल हो चुके थे घटना की जानकारी तुरंत मेट्रो के स्टॉफए सीआईएसएफ और दिल्ली पुलिस को दी गई

अखिल राजस्थान चयनित शिक्षक संघ -98 के चयनित शिक्षकों ने कलक्ट्रेट सर्किल पर पटा परिक्रमा देकर दिया धरना

जयपुर - राधे - राधे, गहलोत मिला दें जी हाँ इन्ही नारो के साथ बुधवार को अखिल राजस्थान चयनित शिक्षक संघ -98 के चयनित शिक्षकों ने कलक्ट्रेट सर्किल पर नवें दिन धरना देकर सर्किल की पटा परिक्रमा दी | पढ़े-:  पूर्व डाकू मलखान सिंह बॉर्डर पर जाकर पाकिस्तान से लड़ना चाहते हैं जंग ज्ञात रहे चयनित शिक्षक पिछले नौ दिन से नियुक्ति की मांग को लेकर कलक्ट्रेट सर्किल पर धरना प्रदर्शन कर रहे है परन्तु सरकार या सरकार का कोई भी नुमाइंदा आज तक चयनित शिक्षकों का दर्द जानने  धरना स्थल पर नहीं आया है l संघ के वरिष्ठ  उपाध्यक्ष मोहन सिंह ने बताया की बुधवार को धरने को नौ दिन हों गए है पर हमरा दुःख दर्द जानने  आज तक कोई भी नहीं आया है हम अहिंसात्मक तरीके से नियुक्ति की मांग कर रहे हैं हमें हमारा हक़ मिलना चाहिए ये हमारे स्वाभिमान की लड़ाई हैं l संघ के उपाध्यक्ष जयदेव सिंह ने कहा की हम लगातार धरना प्रदर्शन कर रहे हैं जब तक सरकार 2003 के नियुक्ति आदेशों का क्रियान्वयन नहीं कर देगी हम धरना प्रदर्शन जारी रखेंगे l इस अवसर पर गिर्राज सिंह, छोटे लाल यादव, महेश पाठक, बिजेंद्र सिंह चौहान सहित अनेक शिक्...

पूर्व डाकू मलखान सिंह बॉर्डर पर जाकर पाकिस्तान से लड़ना चाहते हैं जंग

Image
कुख्यात डाकू मलखान सिंह बीहड़ के रहने वाले हैं जो कहते हैं कि मेरे साथ 700 साथी हैं जिनके साथ बॉर्डर पर जाकर देश की खातिर पाकिस्तान से लड़कर मरने के लिए तैयार हैं. पुलवामा हमले के बाद हर भारतीय के मन में  पाकिस्तान के खिलाफ लड़ने की इच्छा है सभी पाकिस्तान से बदला लेना चाहते हैं  इन आतंकवादीयों से बदला लेने के लिए कुख्यात डाकू मलखान सिंह ने सरकार से मांग करते हुए कहा कि वे पाकिस्तान के साथ युद्ध के लिए तैयार हैं. वो अपने सात सौ साथियों को साथ लेकर बॉर्डर पर जंग के लिए जाना चाहते हैं. मलखान को चंबल का शेर कहा जाता था. मलखान सिंह ने पत्रकारों के साथ बातचीत कर कहा कि अगर सरकार उन्हें इजाजत  दे तो वे बिना किसी शर्त और वेतन के पाकिस्तान से युद्ध करेंगे. ज़रूरत पड़ी तो देश की खातिर अपनी जान भी दे देंगे. पूर्व डाकू मलखान सिंह का कहना था कि उनसे लिखवा कर ले लिया जाए कि अगर वे जंग में मारे गए तो कोई अपराध नहीं होगा. अगर वो इस बात से पीछे हटे तो उनका नाम मलखान सिंह  नहीं.

एयरो इंडिया शो 2019’ बेंगलुरु में राफेल ने भरी उड़ान

एशिया के प्रमुख पांच दिवसीय एयर शो 'एयरो इंडिया 2019'  बेंगलुरु में शुरू हो गया है. राफेल लड़ाकू विमान ने एयरो इंडिया शो में उड़ान के दौरान रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण मौजूद रहे  इस दौरान उन्होंने कहा कि भारत रक्षा कारोबार के लिए एक बड़ा बाजार है. सीतारमण ने रक्षा निवेशकों को एयरो स्पेश और अन्य क्षेत्र के पूंजी निवेश करने के लिए आमंत्रित किया और कहा कि भारत में विनिर्माण में मदद कर सकते हैं. एयरो इंडिया 2019 शो 20 फरवरी तक चलेगा. इसमें अमेरिका की बोइंग और फ्रांस की राफेल समेत दुनियाभर की 100 से ज्यादा विमान कंपनियां भाग ले रही हैं लेकिन एयरो इंडिया 2019 के कार्यक्रम में सूर्य किरण विमान हिस्सा नहीं लेंगे.बताया जा रहा है कि बेंगलुरु के एयर शो में ‘The salt aviation’ अपने बिजनेस जेट फैल्कन 2000 प्रदर्शन करेंगे. इनके अलावा Airbus 295, H-145 हेलिकॉप्टर और Airbus H-135 जैसे एयरक्राफ्ट फ्रांस से पेश होने की उम्मीद है. पांच दिनों तक चलने वाले एयरो इंडिया शो के 12वें संस्करण में वायुसेना, एचएएल और फ्रांस के अलावा अमेरिका के F/A-18 सुपर हॉर्नेट भी उड़ान भरेंगे. भारतीय वायुसेना के सारंग...

देहरादून में 21 फरवरी से आयरलैंड की मेजबानी करेगा अफगानिस्तान

तीन टी-20, पांच वनडे और एक टेस्ट खेलेगी आयरलैंड की टीम इस दौरे पर         राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में २१ फरवरी से १९ मार्च तक T-२० वन-डे और टेस्ट सीरीज के लिए मेजबानी करेगा आयरलैंड . पिछले साल ही आयरलैंड और अफगानिस्तान को मिला था टेस्ट खेलने का पूर्ण दर्जा. पिछले साल आयरलैंड ने घरेलु मैच में टेस्ट में पदार्पण 5 विकेट से हर का सामना करना पड़ा तथा अफगानिस्तान को पदार्पण मैच में भारत के खिलाफ बेंगुलुरु में पारी और 262 रनों से हर मिली दोनों टीमे दूसरी बार आमने-सामने होंगी. पिछले बार आयरलैंड दौरे पर अफगानिस्तान ने T-20 और वन-डे सीरीज जीतीं थी.

साउथ के मशहूर सुपरस्टार रजनीकांत का फैंसला लोकसभा चुनाव से रहंगे दूर

साउथ के मशहूर सुपरस्टार रजनीकांत राजनीतिक में कूद चुके थे लेकिन अब खबर मिल रही है की उन्होंने अहम राजनीतिक ऐलान किया है की है उनकी पार्टी आने वाले  चुनाव में भाग नहीं लेगी साथ ही अन्य से अपील भी की है उनकी फोटो और उनके पार्टी के निशान को किसी भी प्रकार के चुनाव प्रचार के लिए इस्तेमाल न किया जाए। 68 वर्षीय सुपरस्टार रजनीकांत ने भले ही लोकसभा चुनाव लड़ने से मना कर दिया हो लेकिन उन्होंने पत्र में कहा है कि उनका लक्ष्य तमिलनाडु विधानसभा चुनाव होगा। सुपरस्टार रजनीकांत का मकसद था की तमिलनाडु में जो समस्या चल रही है उनका स्थायी समाधान हो|  31 दिसंबर, 2017 को रजनीकांत ने राजनीति में आने की अपनी इच्छा प्रकट की थी|

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पुलवामा हमले में अपनी प्रतिक्रिया में कहा की भारत-पाक को एक साथ हो जाना चाहिए

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पुलवामा में हुए सीआरपीएफ पर हमले को खतरनाक बताया है कहा की इस मामले पर कई रिपोर्ट्स मिली है और सही समय आने पर इस पर बयान जारी किया जाएगा और जल्द ही आधिकारिक बयान देंगे| 14 फरवरी को  40 सीआरपीएफ जवान शहीद होने के बाद से भारत और पाकिस्तान के रिश्तों में तनाव की स्थिति बन गयी है इस कारण से भारत-पाक को एक साथ हो जाना चाहिए| ट्रंप ने बताया कि आंतकी हमले की वजह से भयानक स्थिति पैदा हो गई है इससे पहले आतंकी हमले पर अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जॉन बोल्टन ने भारत का समर्थन किया था  पुलवामा हमले के बाद जॉन बोल्टन ने भारतीय एनएसए अजीत डोभाल से फोन पर बातचीत करते हुए आतंकवाद के खिलाफ भारत की लड़ाई में साथ देने का आश्वासन दिया था.    अमेरिका ने पाकिस्तान से अपील की है की पाकिस्तान द्वारा चलाये जा सभी आतंकवादी समूहों का समर्थन और उन्हें पनाह देना तुरंत बंद करे| अमेरिका के राजदूत बुधवार से पांच दिनों तक यहां चलने वाले एयरो इंडिया कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए उच्चस्तरीय अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल के साथ आए थे. 

हिंदी के विख्यात साहित्यकार नामवर सिंह का मंगलवार रात्रि लगभग 11:45 पर निधन

हिंदी के विख्यात साहित्यकार नामवर सिंह का मंगलवार रात्रि लगभग 11:45 पर निधन हो गया| दिल्ली के एम्स हॉस्पिटल में ली आखिरी सांस ली| नामवर सिंह की कई दिनों से तबियत ख़राब चल रही थी| मिली जानकारी के मुताबित पिछले महीने जनवरी में साहित्यकार नामवर सिंह अचानक अपने रूम में गिर गए थे और उनको एम्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया|  नामवर सिंह का जन्म 28 जुलाई 1926 में  को बनारस के एक गाँव जीयनपुर में हुआ था। उन्होंने हिन्दी साहित्य में एम०ए० व पी-एच०डी० करने के पश्चात् काशी हिंदू विश्वविद्यालय में अध्यन किया लेकिन 1959 में चकिया चन्दौली के लोकसभा चुनाव में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ने तथा असफल होने के बाद उन्हें बी.एच.यू छोड़ना पड़ा नामवर सिंह ने हिंदी साहित्य में एमए व पीएचडी करने के बाद काशी हिंदू विश्वविद्यालय में पढ़ाया| उसके बाद वे दिल्ली पहुँच गये | वहां उन्होंने जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में भारतीय भाषा केंद्र की स्थापना की और हिंदी साहित्य को एक नयी उड़ान दी

इमरान ने दी धमकी भारत ने हमला किया तो पाकिस्तान भी देगा उसका जवाब

पाकिस्तान के प्रधान मंत्री इमरान खान ने बयान जारी करते हुए कहा है की अगर भारत कोई सबूत देता है तो पाकिस्तान कार्यवाही करने को तैयार है नहीं तो भारत जग करता है तो नतीजा अच्छा नहीं होगा| इमरान ने बातचीत का प्रस्ताव रखा और साथ में धमकी भी दी इमरान खान ने कहा की अगर भारत इस बात का सबूत दे की हमले में जैश-ए-मोहम्मद शामिल है तो हम कार्यवाही करने को तैयार है भारत बिना किसी सबूत के पाकिस्तान पर आरोप नहीं लगा सकता | उन्होंने कहा कि पाकिस्तान खुद आतंकवाद का शिकार रहा है और आतंकवाद की वजह से देश के 70,000 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं. भारत ने पाकिस्तान पर दबाव बनाने के लिए जो दर्जा दिया था मोस्ट फेवर्ड नेशन का वापस ले लिया गया है. इसके अलावा वहां से आयातित सामान पर 200 फीसदी ड्यूटी लगा दी थी.

जम्मू में तनाव की स्थिति के कारण हजारो कश्मीरि पहुंचे घाटी

  पुलवामा हमले के बाद जम्मू के कॉलेज, बठिंडी व शहर के अन्य हिस्सों में कई स्थानों पर देश विरोधी नारेबाजी के कारण जम्मू का माहौल बिगड़ गया है| हजारों कश्मीरी लोगों को रातों रात वापस घाटी भेजा गया लोगो में रोष व्याप्त होने के कारण जुलुस निकाला और कई लोगो की गाड़ियाँ और दुकाने जला दी| इसके चलते प्रशासन  को कर्फ्यू लगाना पड़ा| बताया जा रहा है कि इस समय कश्मीर में ठण्ड ज्यादा होने के कारण काफी लोग जम्मू जाकर रहते है और स्कूलों और कॉलेजों की छुट्टियां हो जाती है कश्मीर की स्थिति बिगड़ने के कारण वहां इन्टरनेट सेवा 5 दिन से बंद कर दी गयी है

loc बॉम्ब ब्लास्ट एक और मेजर चित्रेश बिष्ट शहीद

पुलवामा हमले में जवानों के शहीद होने की खबर अभी ठंडी भी नहीं हुई है कि एक और सैन्य अधिकारी के शहीद होने की खबर आ गई है. जम्मू एवं कश्मीर के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा के पास इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) यानी देसी बम के विस्फोट से सेना का एक अधिकारी शहीद हो गया. दो घायल और एक जवान गंभीर घायल हुआ  रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता लेफ्टीनेंट देवेंद्र आनंद ने कहा, 'राजौरी के नौशेरा सेक्टर में आईईडी विस्फोट में मेजर चित्रेश बिष्ट शहीद हो गये.' मेजर रैंक के आर्मी ऑफिसर एक इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (IED) को डिफ्यूज कर रहे थे. इस आईईडी को आतंकियों ने लगाया था. शहीद मेजर इंजीनियरिंग विभाग के थे. चित्रेश देहरादून के रहने वाले थे और आगामी 7 मार्च को उनकी शादी होने वाली थी. अधिकारी ने कहा कि विस्फोट नियंत्रण रेखा से 1.5 किलोमीटर दूर लाम झांगर क्षेत्र में हुआ.

शहीद के परिवार को राज्य सरकार देगी 25 लाख

जयपुर : पुलवामा शहीदों के परिजनों के लिए पैकेज की घोषणा, राजस्थान सरकार ने की पैेकेज की घोषणा, शहीदों के परिवार को 25 लाख रुपए नकद, एक परिजन को मिलेगी सरकारी नौकरी, शहीद की पत्नी को 25 लाख नकद या 25 बीघा जमीन या हाउसिंग बोर्ड का मकान, शहीदों के माता—पिता के नाम से 3 लाख रुपए की सावधि जमा, शहीदों के बच्चों की पूरी शिक्षा मुफ्त,  शहीद के नाम से सार्वजनिक स्थलों का नामकरण होगा, रोडवेज में शहीदों के परिजनों को मुफ्त यात्रा भी मिलेगी|

भरतपुर-बिजली के खम्बा के नीचे दबने से वृद्व की मौत

Image
कुम्हेर रोड स्थित कृषि उपज मंडी के निकट कारपेंटर की दुकान चलाने वाले वृद्ध की बिजली के खंभे के नीचे दबने से मौत हो गई। बापू नगर निवासी 68 वर्षीय गुरुदत्त सिंह पुत्र ज्ञान सिंह अपनी दुकान से लघुशंका करने के लिए निकला था, तभी एक हाइवा ट्रक ने बिजली के खंभे को टक्कर मार दी जिससे खंभा उखड़कर गिर गया और इसी दौरान वहां से गुजर रहा वृद्ध खंभा के नीचे दब गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने मृतक वृद्ध के शव को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। 

Blog Post Title

What goes into a blog post? Helpful, industry-specific content that: 1) gives readers a useful takeaway, and 2) shows you're an industry expert. Use your company's blog posts to opine on current industry topics, humanize your company, and show how your products and services can help people.