जांच के लिए गई CBI टीम को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, 2 अफसर घायल


ग्रेटर नोएडा के सुनपुरा गांव में शनिवार सुबह एक जमीन घोटाले की जांच करने गई सीबीआई टीम को ग्रामीणों ने दौड़ा-दौड़कर पीटा।    









लगता है आज कल सीबीआई के बुरे दिन चल रहे हैं उधमी ग्रामीणों ने सीबीआई टीम को काफी दूर तक दौडाकर उन पर हमला कर दिया जिससे टीम के दो अफसर घायल भी हो गए। यह घटना UP के ग्रेटर नोएडा के सुनपूरा गाँव कि है जहां सीबीआई की टीम 126 करोड़ रूपये के जमीनी घोटाले की जांच करने के लिए गयी वहाँ फरार चल रहे सीबीआई के ASI सुनील दत्त के घर छापा मारने पहुची। सीबीआई ने हमलावरों के खिलाफ इकोटेक 3 थाने में शिकायत दी।





ग्रेटर नोएडा यमुना प्राधिकरण के 126 करोड़ रुपये के जमीन घोटाले की जांच यूपी सरकार ने सीबीआई से
कराने की सिफारिश केंद्र सरकार ने की थी। उस केस में आरोपियों को बचाने के नाम पर
यूपी पुलिस के एक इंपेक्टर जो अब सीबीआई में डेपुटेशन पर है, सीबीआई को पता चला कि उनका ही इंस्पेक्टर वीके राठौर, एक तहसीलदार रणवीर और सीबीआई के एएसआई सुनील दत्त के साथ मिलकर
मामले को रफा दफा कराने के नाम पर रिश्वत ले रहे है.





विनीत जयसवाल ग्रेटर नोएडा के एसपी हैं इन्होंने बताया कि एक टीम जांच के सिलसिले में
सुनपुरा गांव गई हुई थी जहां आरोपी परिवार के लोगों ने टीम के साथ बदसलूकी की. केस
दर्ज कर लिया गया है. घटना की जांच की जा रही है.






Comments

Popular posts from this blog

राहुल गांधी द्वारा जैश प्रमुख को 'अजहर जी' कहकर संबोधित करने पर मचा बवाल

भारत vs औस्ट्रेलिया पहला टी-20 मैच, यादव ने लुटायी, बुमराह की कमाई

काँग्रेस द्वारा आम आदमी पार्टी से गठबंधन करने से साफ इंकार करने पर भड़के अरविंद केजरीवाल