इंतजार हो रहा ‘किसान सम्मान निधि योजना’ की पहली किश्त आने का





लोकसभा
चुनाव की तारीखों का कुछ दिन बाद ऐलान हो जाएगा इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
ने बड़े ही तामझाम के साथ गोरखपुर में रविवार को किसान सम्मान निधि योजना की शुरुआत
की।उत्तर प्रदेश में करीब पौने दो करोड़ किसानों के खाते में यह राशि आएगी।जिसमें
देश के 13 करोड़
किसानों को सालाना मिलने वाली 6 हजार रुपये की राशि की पहली किश्त के 2 हजार रुपये जारी कर दिए. अकेले
जिसमें से कइयों के खाते में 2 हजार की पहली किश्त पहुंच भी चुकी है। कई बुजुर्ग किसानों ने
कहा कि यह योजना कर्ज माफी की योजना से कहीं बेहतर है और वह इसका इस्तेमाल बीज
खरीदने, पटवन करने
या फिर खाद खरीदने में कर सकते हैं, लेकिन कई किसान इस बात से नाराज
थे कि इतनी कम रकम किसी काम की नहीं होने वाली क्योंकि खाद और बीज इतने महंगे हो
चुके हैं कि वह इतनी रकम से कोई भरपाई नहीं कर पाएंगे।

खुश नहीं लखनऊ के किसान

राजधानी लखनऊ में कुछ किसान खासकर
किसानों की राजनीति से जुड़े लोग इस मुद्दे पर सरकार को घेरने में जुटे हैं. लखनऊ
के नौबस्ता गांव में करीब एक दर्जन किसानों से आजतक ने बात की इसमें कई बड़े किसान
हैं तो कई छोटे और मझोले काश्तकार भी थे। प्रधानमंत्री मोदी की इस योजना को लेकर
किसानों के बीच मिली-जुली प्रतिक्रिया है. ज्यादातर किसान अपने खाते में पैसे का
इंतजार कर रहे हैं, लेकिन
राजनीतिक तौर पर कई दलों से जुड़े किसान इसका विरोध भी कर रहे हैं. उनके मुताबिक
सरकार का यह वोट फॉर कैश का मामला है और चुनाव बाद सरकार इसे बंद भी कर देगी.

Comments

Popular posts from this blog

राहुल गांधी द्वारा जैश प्रमुख को 'अजहर जी' कहकर संबोधित करने पर मचा बवाल

भारत vs औस्ट्रेलिया पहला टी-20 मैच, यादव ने लुटायी, बुमराह की कमाई

काँग्रेस द्वारा आम आदमी पार्टी से गठबंधन करने से साफ इंकार करने पर भड़के अरविंद केजरीवाल