जम्मू बस स्टैंड पर ग्रेनेड से हुआ हमला, लगभग 28 लोगो के जख्मी होने की आशंका





आज गुरुवार को जम्मू के बस स्टैंड पर ग्रेनेड से हुआ हमलाजानकारी के अनुसार यह धमाका पंजाब रोडवेज बस स्टॉप के पास हुआ है।जब यह हमला हुआ था तब 7 से 8 लोगों के घायल होने की जानकारी मिल रही थी आईजीपी जम्मू एमके सिन्हा ने बताया कि अब लगभग 28 लोग के घायल होने खबर आ रही है| जिनमे 4 लोगो की हालत गंभीर बताई जा रही है| घायलों को अस्पताल में भारती करवाया गया है| रक्षा राज्य मंत्री सुभाष भांमरे ने कहा कि स्थानीय एजेंसियां इस घटना की जांच कर रही हैं. सुरक्षा एजेंसियों को सभी आवश्यक कदम उठाने की पूरी छूट दी गई है|
फिलहाल पुलिस और सुरक्षाबलों ने बस अड्डे को घेर लिया है लिहाजा सुरक्षा एजेंसियां इस पर नजर बनाए हुए है|
इसके तुरंत बाद ही आईजीपी जम्मू ने इस धमाके के विषय में जानकारी दी है. इलाके में अफरा-तफरी का माहौल है पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में लगी|



Comments

Popular posts from this blog

राहुल गांधी द्वारा जैश प्रमुख को 'अजहर जी' कहकर संबोधित करने पर मचा बवाल

भारत vs औस्ट्रेलिया पहला टी-20 मैच, यादव ने लुटायी, बुमराह की कमाई

काँग्रेस द्वारा आम आदमी पार्टी से गठबंधन करने से साफ इंकार करने पर भड़के अरविंद केजरीवाल